logo

इंडिया ग्लाइकल्स लिमिटेड का 53वा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस व सुरक्षा सप्ताह मनाया गया

इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिजनेस हेड एस के शुक्ल के मार्गदर्शन तथा प्लांट हेड शैलेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में आज 53वा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस व् सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियरिंग हेड शैलेश चंद और विशिष्ट अतिथि प्रोजेक्ट हेड आशीष गुप्ता और सहायक महा प्रबन्धक मानव संसाधन एवं प्रशासन अजय गोस्वामी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्धघाटन किया और अपने उदबोधन में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने का उद्देश्य तथा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में सभी को विस्तार से बताया। सहायक महा प्रबन्धक मानव संसाधन एवं प्रशासन अजय गोस्वामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को इस वर्ष 4 मार्च से 11 मार्च पूरे सप्ताह मनाने के लिए सभी कर्मचारियों एवं श्रमिको को धन्यवाद दिया और विभिन्न सुरक्षा आयोजनों के बारे में भी बताया और सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी साझा किया। इस दौरान वरिष्ठ फायर ऑफिसर रणधीर सिंह ने परिसर में लगाए गए स्टालों पर जाकर विभिन्न सुरक्षा उपकरणों का एक एक कर अवलोकन कराया और उसकी उपयोगिता को बताया। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता, बेस्ट सेफ्टी स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुआ और सुरक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मयोगियों को सम्मानित किया गया। जिसमे आईजी एल के कर्मयोगीयों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता में मैकेनिकल से जय प्रकाश उपाधयाय, सुनील यादव एवं इलेक्ट्रिकल से सुरेन्द्र पूरी, बेस्ट सेफ्टी स्लोगन में इलेक्ट्रिकल से सुरेन्द्र पूरी, एच् एन इलेक्ट्रिकल के शिव एवं बालाजी एसोसिएट के अनिल विजयी रहे और सुरक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए राम सहाय, जय प्रकाश उपाधयाय एवं मनीष सिंह के साथ विजयी सभी कर्मयोगिओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कंपनी के वरिष्ठ फायर ऑफिसर रणधीर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इंदरजीत सिंह, अमित कश्यप, अखिलेश कुमार शुक्ल, हृदयेश त्रिपाठी, सतेंद्र श्रीवास्तव, एस एन पाण्डेय, अनिल सिंह, सूर्यनारायण पांडेय, वैष्णवी,अविका सहित सैकड़ों कर्मयोगियों की भागीदारी रही।

0
0 views